भावांतर भुगतान योजना, पीएम सूर्य घर योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिये निर्देश
बिलाल खत्री
बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन,सीएम डैशबोर्ड, भावांतर भुगतान योजना, पीएम सूर्य घर योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।
जिले के पाटी विकासखण्ड में चलाए गए मिशन ग्रीन कमांडो की सफलता को देखते हुए विकासखण्ड सेंधवा के वरला के दुर्गम क्षेत्रों में बसे समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने पुनः मिशन ग्रीन कमांडो चलाया जाएगा।
बैठक मे दिए गए निर्देश
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को विशेष रूप से संतुष्ट पूर्ण निराकृत करने के निर्देश दिए। निम्न प्रदर्शन करने वाले विभाग के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि विभाग को निर्देशित कर कहा कि बायो-फोर्टिफाइड किस्मों में अधिक मात्रा में आयरन, जिंक व प्रोटीन मात्रा अधिक रहती है ऐसी किस्मों की बुआई करे एवं दैनिक उपयोग में शामिल कर कुपोषण व अन्य बिमारियों की समस्याओं को कम किया जा सकता हैं।अत,क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर बीज की किस्मों को किसानों को उपलब्ध करवाएं । साथ ही पाटी एवं वरला विकासखण्ड में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए फ़ोर्टीफाइड एवं डबल फ़ोर्टीफाइड किस्मो को लगाए जाने के संबंध में क्लस्टरवार कार्य करने एवं कृषकों को प्रेरित करने हेतु निर्देशित दिए।
एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित अदरक की फसल को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उन्नत बनाने,फसल की उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता एवं किस्म सुधार हेतु कृषि एवं आध्यानिकी विभाग को दिए।
कलेक्टर द्वारा पीएम-कुसुम योजना के तहत कृषकों को दूर दराज के इलाकों में जहां सिंचाई के स्रोत उपलब्ध नहीं है, वहां किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सस्ती सिंचाई और बिजली की सुविधा प्रदान करना है किसानों को योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने हेतु निर्देश दिये गये । साथ ही आगामी दिवस में कृषकों को भी वितरित किए जायेगे।
कलेक्टर ने विद्यादान योजना तहत जिला अधिकारियों को आवंटित किए गए विभिन्न पंचायतो में शिक्षा का स्तर में सुधार हेतु इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कुछ घंटे अध्यापन का कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में क्रियाशील विद्यालयों की अद्यतन एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर के.के मालवीय, संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा, एसडीएम बड़वानी भूपेन्द्र रावत, डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान सहित समस्त विभागो के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।






