ad
best news portal development company in india

संभाग आयुक्‍त दीपक सिंह की अध्‍यक्षता में राजस्‍व महाअभियान जनकल्‍याण शिविर धरती आबा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

 

बिलाल खत्री

            अलीराजपुर संभाग आयुक्‍त  दीपक सिंह की अध्‍यक्षता में इंदौर संभाग के सभी जिलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अलीराजपुर से कलेक्‍टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर एवं अन्य अधिकारीगण बीसी के माध्‍यम से जुड़े। इस दौरान आयुक्‍त  सिंह ने राजस्व महाअभियान मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण अभियान, समाधान ऑनलाइन, नल जल योजना, धरती आबा योजना एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड आदि के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की ।

            राजस्‍व महाअभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए कलेक्‍टर डॉ. बेडेकर ने बताया की नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन के प्रकरणों का जिले द्वारा शत प्रतिशत निस्तारण ि‍कया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नक्शा तरमीम फार्म रजिस्ट्री, स्‍वामित्‍व योजना अंतर्गत लगातार मॉनिटरिंग कर प्रगति की जा रही है। आयुक्‍त  सिंह ने प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर 26 जनवरी 2025 तक सभी प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर डॉ.बेडेकर ने बताया कि 20 जनवरी 2025 तक कुल लक्षित 336 शिविरों में से 302 शिविर आयोजित किये जा चुके है। जिसके माध्यम से 48 हजार 289 प्राप्‍त आवेदनों में से 42 हजार 277 आवेदन निराकृत किये जा चुके है, उन्होंने ब्लॉक एवं निकायवार जानकारी प्रेषित की।  नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि स्वीकृत 95 योजनाओं में से 70 योजनाएं पंचायतों को हैंडओवर की जा चुकी है। आयुक्‍त  सिंह ने शेष योजनाओं को भी जल्‍द हैंडओवर करने के निर्देश दिये। इस दौरान आयुक्‍त  सिंह ने आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाने एवं धरती आबा के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

             इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर सिंह , प्रभारी अपर कलेक्टर  वीरेन्द्र सिंह बघेल, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री प्रियांंशी  भवर, अनुविभागीय अधिकारी  अ‍र्थ जैन, तपीस पांडे,  एस आर यादव, डिप्‍टी कलेक्‍टर  जीपी अग्रवाल, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं आईटीडीपी परियोजना प्रशासक सुश्री निधि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *