ad
best news portal development company in india

परवाल का भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

मै हर परिस्थिति में समाज हित में सभी के साथ परवाल

बिलाल खत्री

अलीराजपुर विश्व के सबसे बडे राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के अलीराजपुर जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर माहेश्वरी समाज के गौरव  संतोष (मकु) परवाल का माहेश्वरी समाज अलीराजपुर द्वारा अपने अनुसांगीक संगठन माहेश्वरी महिला मंडल, युवा संगठन एवं वधु मंडल के साथ कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।  

सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष  मकु परवाल अपनी पत्नी श्रीमति बबली परवाल के साथ मंचासिन हुए जिसके साथ समाज के जिलाध्यक्ष श्यामसुदर सोमानी, महिला मंडल जिलाध्यक्ष श्रीमति अनिता कृष्णा कोठारी, नगर अध्यक्ष श्रीमति रमिला सुरेश कोठारी, समाज के गौरव सहायक आयुक्त संजय परवाल, समाज के वरिष्ठ मदन नगवाडीया, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश थेपडिया, कांतीलाल सोमानी, राजु बेडिया को मंचासिन किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत कर समाज के आराध्य भगवान महेश का पुजन एवं अतिथी देवो भवः परम्परा के साथ सभी अतिथीयो का स्वागत किया गया।इसी के साथ कार्यक्रम को समाज अध्यक्ष श्यामसुदर सोमानी, मदन नगवाडीया, एसी संजय परवाल, रमिला कोठारी सहित मितेश बेडिया, बब्बु कोठारी आदी ने सम्बोधित करते हुए भाजपा के केन्द्रीय एवं प्रादेशिक संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  परवाल को बधाईया दी। वही अंत में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष  परवाल ने समाज को सम्बोधित करते हुए हर परिस्थती में समाज के हर व्यक्ती हर परिवार के साथ खडे रहने की बात करते हुए विभिन्न समाजहितैषी उर्जावान उदबोधन दिया।

कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश प्रचारमंत्री गोविन्दा गुप्ता, जिलाध्यक्ष आदित्य कोठारी अभा कार्यकारी मंडल सदस्य निर्मल सोमानी सचिव दिपांशु थेपडिया गगन थेपडिया, आशिष सोमानी आदी ने बिन्दास गु्रप प्रमुख रितेश काबरा के नेतृत्व मे भाजपा जिलाध्यक्ष  परवाल का स्वागत किया। वही माहेश्वरी महिला मंडल ने फल देकर, बब्बु कोठारी जी ने साफा पहना कर स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में सैकडो समाजजनो ने उपस्थित होकर जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर  परवाल को बधाईया देते हुए स्वागत किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *