ad
best news portal development company in india

बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से सांसद गजेंद्र पटेल ने की मुलाकात, जिला चिकित्सालय में उपचार व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

 

 संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

         बड़वानी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बड़वानी सेंधवा स्टेट हाईवे पर जूनाझीरा गांव के पास हुए बस दुर्घटना के घायलों से मिलने हेतु खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद  गजेंद्र पटेल जिला चिकित्सालय, बड़वानी पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली एवं उनके परिजनों से चर्चा कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

        सांसद  पटेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु हरसंभव प्रयास कर रहा।

            दुर्घटना की जानकारी के अनुसार, इस हृदयविदारक घटना में 16 माह की मासूम बच्ची की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 22 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में पल्लवी मुकेश (8 वर्ष, तलून), झीका कालिया (35 वर्ष, रायचूली), लक्ष्मी बालू (13 वर्ष, सिंधीखोदरी), सलिता बिंदरिया (18 वर्ष, पोखलिया), घमा मुकेश (45 वर्ष, सिलावद), हीरा आला (30 वर्ष, मुलठान) सहित अन्य महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

           सभी घायलों को आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय, बड़वानी लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक नशे की हालत में था, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। सांसद  पटेल ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना की समुचित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई