रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बढ़ चढ़कर लिया बालिकाओं ने हिस्सा
बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर में अनुकू महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहां पर 56 भोग वह अन्नकूट महोत्सव की प्रसादी बनाकर भगवान श्री चारभुजा नाथ को भोग लगाया गया वह भगवान की प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर चारभुजा मंदिर प्रांगण पर विशेष आयोजन किया गया (डीएमआर) ग्रुप की ओर से पिछले 25 वर्षों से अधिक चली आ रही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस रंगोली प्रतियोगिता में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा रंगबिरंगे रंगों से रंगोलिया बनाई तथा जिन्होंने सबसे सुंदर रंगोलियो की प्रस्तुति दी उन्हें पुरस्कृत भी किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार – अदिति पवार, द्वितीय पुरस्कार- वंदना मिना राठौर ,तृतीय पुरस्कार-छाया मौर्य को दिया गया।
प्रतियोगिताओं से बढ़ती है बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना..
डीएमआर ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि दीपावली महत्वपूर्ण त्योहार है. इसके आने से पहले ही बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. इसी उत्साह को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जायेगी इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. साथ ही, ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती हैं.





