ad
best news portal development company in india

9 वीं में तपस्या आनंदीलाल पवार व 11 वीं में दीपिका पूनमसिंह अलावा प्रथम रही

SHARE:

 

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

           कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में 15 मार्च को दोपहर 1 बजे स्थानीय परीक्षा कक्षा 9 वीं तथा 11 वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी द्वारा घोषित किया गया । 

         इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी लक्ष्मणसिंह जामोद ने बताया कि कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम 48.44 प्रतिशत तथा 11 वीं 76.47 प्रतिशत रहा । कक्षा 9 वीं में 225 में से 109 छात्राएं उत्तीर्ण हुई जिसमें 56 प्रथम , 48 द्वितीय तथा 5 छात्राएं तृतीय रही । कक्षा 11 वीं में 255 में से 195 उत्तीर्ण हुई जिसमें 92 प्रथम , 101 द्वितीय तथा 2 छात्राएं तृतीय स्थान पर रही । कक्षा 9 वीं में तपस्या आनंदीलाल पवार 500 में से 459 अंक 91.80 प्रतिशत अंक के साथ तथा 11 वीं में गृहविज्ञान संकाय की दीपिका पूनमसिंह अलावा संस्था में प्रथम स्थान पर रही। संस्था प्राचार्य तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने उत्तीर्ण छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कक्षा 11 वीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 64.06 प्रतिशत , गणित का 100 प्रतिशत , जीवविज्ञान का 76.42 प्रतिशत , वाणिज्य संकाय 95.24 प्रतिशत , गृहविज्ञान संकाय का 78.13 प्रतिशत तथा कृषि संकाय का 80.49 प्रतिशत रहा । परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर कविता मुकाती , भेरूलाल गेहलोत , मनोज साधु , वीरूसिंह भिड़े , विनय खामगांवकर , नीतेश गोयल , अनिता ऐस्के , विनिता डुडवे , दुर्गा जामोद , प्रेमलता गुप्ता , नारायण गुप्ता , केशर देवड़ा , शिवराम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई