ad
best news portal development company in india

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा

SHARE:

संभावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर सभा स्थल एवं हेलीपेड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित संभावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरा कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने अधिकारियों के दल के साथ सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनोज गरवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई