best news portal development company in india

धार पुलिस द्वारा अगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए धार शहर में निकाला फ्लैग मार्च

SHARE:



 धार ब्यूरो  इकबाल खत्री      

           धार शहर में पुलिस बल द्वारा आगामी त्यौहार बोरवाडी मस्जिद चादर जुलूस, (बकरा ईद), बिरसा मुंडा शहीद दिवस आदि को दृष्टिगत रखते हुए आरएएफ फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। 

        फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रुम धार से शुरु होकर मोहन टॉकिज- पिंजारवाडी-धानमंडी-आनंद चौपाटी-राजवाडा-पौ चौपाटी- नालछा दरवाजा-बस स्टेण्ड- होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रुम धार आकर समाप्त हुआ, फ्लेग मार्च के दौरान पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुये चल रहे थे जो असामाजिक तत्वो को चेतावनी तथा आम नागरिको को शातिंपुर्ण सोहार्द से त्यौहार बनाने का संदेश दे रहे थे।

           

        फ्लैग मार्च में नगर  रविन्द्र वास्कले, असिस्टेंट कमांडर आरएएफ 107 बटा.  अभिषेक कुमार यादव, रक्षित निरीक्षक धार  पुरुषोत्तम विश्नोई, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सुनील शर्मा, के साथ जिला पुलिस बल धार व आरएएफ 107 बटालियन के अधिकारी-जवानों नें फ्लेग मार्च में हिस्सा लिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *