ad
best news portal development company in india

प्रधान जिला न्यायाधीश ने सब जेल मण्डलेश्वर एवं सब जेल महेश्वर का निरीक्षण किया

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

    खरगोन । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 22 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर अखिलेश जोशी द्वारा सब जेल मण्डलेश्वर व महेश्वर का निरीक्षण किया गया। 

           निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जोशी द्वारा सब जेल मण्डलेश्वर व महेश्वर के विभिन्न बैरक में निरुद्ध बंदीगण के रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, विधिक सहायता आदि विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्होंने पाकशाला, गोदाम, मुलाकात, विधिक सहायता कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सब जेल मण्डलेश्वर में विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जोशी द्वारा बंदियों को कानून से संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बंदियों से उनके अधिवक्ताओं एवं अपील के संबंध में जानकारी ली गई। वही  महेन्द्र सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मण्डलेश्वर द्वारा बंदियों को उनके जमानत से संबंधित अधिकारों के बारे में बताया।  

        सब जेल मण्डलेश्वर में निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रीति जैन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर,  रूपेश शर्मा  डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल, सुश्री निशा कौशल असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल, श्रीमती श्वेता मीणा सब जेल अधीक्षक मण्डलेश्वर एवं बंदीगण उपस्थित रहें। सब जेल महेश्वर में निरीक्षण के दौरान सुश्री दिव्या विश्वकर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश्वर, बुद्धिविलास सब जेल अधीक्षक सहित जेल के बंदीगण उपस्थित रहेें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई