ad
best news portal development company in india

वृद्धाश्रम महेश्वर में वरिष्ठजनों केे कानूनी अधिकारो से जागरूक किया गया

SHARE:

इक़बाल खत्री 

    खरगोन ।   प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर  अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर सुश्री प्रीति जैन के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम महेश्वर में शिविर आयोजित किया गया। 

        शिविर को संबोधित करते हुये जिला न्यायाधीश मंडलेश्वर सुजीत कुमार सिंह ने कहां कि वरिष्ठजन अपनी 60 वर्ष आयु समाज को समर्पित कर चुके है अब समाज का फर्ज बनता है कि हम उनको अपना अमूल्य समय दे एवं उनकी सेवा करे। उन्होने कहां की वृ़द्धजनो को अपने अनुभव शेयर करना चाहिए जिससे की आज के युवा उनसे कुछ सिख सके। उन्होेने वरिष्ठ नागरिको को उनके विधिक अधिकारो की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठजनो से बातचीत कर उनसे विस्तृत चर्चा की गयी तथा वरिष्ठ नागरिको को माता पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण – पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 अंतर्गत उनके अधिकार जैसे उपचार, विशेष सुविधा पाने का अधिकार आदि के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तहसील विधिक सेवा समिति महेश्वर के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। शिविर में पैरालीगल वालेन्टियर जोजू एम.आर. आश्रम के प्रभारी जगदीश रंसौरे एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई