ad
best news portal development company in india

CSK vs RCB: बतौर कप्तान जडेजा की पहली जीत, उथप्पा-शिवम के तूफान में उड़ी बैंगलोर की टीम, चेन्नई 23 रन से जीता

SHARE:

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ आईपीएल 2022 में वापसी की है। डीवाई पाटिल में खेले गए सीजन के 22वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 88 रन और शिवम दुबे ने 95* रन की पारी खेली।
217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 193 रन ही बना सकी। बैंगलोर की ओर से शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 41 रन बनाए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। इस तरह चेन्नई ने 23 रन से जीत हासिल की। यह चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में 200वां मैच भी था। टीम ने जीत के साथ इसे खास तरीके से सेलिब्रेट किया।
यह इस सीजन पांच मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत रही। टीम इससे पहले चार मैच हार चुकी है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में दो अंकों के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की यह पांच मैचों में दूसरी हार रही। टीम इससे पहले पंजाब के खिलाफ सीजन का पहला मैच हार चुकी है। आरसीबी की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार और छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *