ad
best news portal development company in india

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बढ़े कोरोना के केस, मेरठ में डीएम ने स्कूलों को दिए सख्त निर्देश 

SHARE:

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोविड संक्रमित निकलने पर मेरठ में जिलाधिकारी के बालाजी ने जिले के स्कूलों को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए।  
डीएम ने कहा कि स्कूलों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करें और अगर किसी बच्चे को बुखार, खांसी, जुकाम या कोविड संक्रमण के लक्षण जैसे उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और थकान आदि हो तो अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य माध्यम से तुरंत सूचित करें। अगर बच्चे की जांच आवश्यक लगती है तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मदद लें। 12 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं का कोरोना टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भिजवाया जा रहा है। जिन स्कूलों में कोविड को लेकर लापरवाही पकड़ी जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *