ad
best news portal development company in india

हरियाणा में येलो अलर्ट: पांच दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता पारा

SHARE:

हरियाणा में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को खत्म हो गया। हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रहे। शनिवार से चक्रवातीय परिसंचरण का स्थान प्रति चक्रवातीय परिसंचरण ले लेगा। इसके असर से अगले पांच दिनों तक दिन का पारा बढ़ेगा और भीषण गर्मी पड़ेगी।
नारनौल आईएमडी सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रति चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से प्रदेश में बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की तरफ से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। इनके असर से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। साथ ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।
शुक्रवार को सोनीपत जिला सबसे गर्म रहा। सोनीपत के जगदीशपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार जिले के फार्म एरिया में दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा में कोयला स्टॉक भी कम बचा है। तीन दिन पहले हरियाणा सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर अधिक कोयला देने की मांग की थी। बिजली विभाग के सूत्रों का कहना है कि अभी तक केंद्र से अधिक कोयला नहीं मिला है। बिजली की मांग भी 8 हजार मेगावाट को पार कर रही है। इस बार अप्रैल महीने में गर्मी ने 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन भीषण लू चलने और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की चेतावनी जारी की है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *