ad
best news portal development company in india

जम्मू-कश्मीर में उत्तर भारत के पहले बायोटेक पार्क का उद्घाटन, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

SHARE:

उत्तर भारत के पहले बायोटेक पार्क का कठुआ के घाटी औद्योगिक क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बायोटेक पार्क नए विचारों को साकार करने का केंद्र बनेगा। कठुआ का बायोटेक पार्क हर साल 25 नए स्टार्टअप तैयार करेगा। कृषि-उद्यमियों, स्टार्टअप्स, प्रगतिशील किसानों, वैज्ञानिकों, विद्वानों और छात्रों के अलावा जम्मू-कश्मीर व लद्दाख समेत निकटवर्ती राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए भी मंच उपलब्ध करवाएगा। 
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनलॉक होने के साथ ही डेढ़ साल में 60 स्टार्टअप स्थापित किए गए हैं। कहा कि सरकार ने स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया के तहत युवाओं के लिए नए रास्ते खोले हैं। कहा कि इसी क्रांति का एक हिस्सा जम्मू-कश्मीर का अरोमा मिशन भी है।
मंत्री ने कहा कि बायोटेक पार्क, घाटी कठुआ में प्रौद्योगिकी ऊष्मायन, प्रशिक्षण और कौशल विकास के प्रावधान के अलावा हर्बल निष्कर्षण, किण्वन, विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला, आसवन, सूक्ष्म प्रसार, प्लांट टिशू कल्चर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बायोटेक पार्क जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जैव विविधता, औषधीय और सुगंधित पौधों पर शोध करेगा।
जम्मू-कश्मीर में औषधीय गुणों वाले पौधों की 3500 से अधिक प्रजातियां हैं। औद्योगिक बायोटेक पार्क खुलने से अनुसंधान और नवाचार होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पार्क प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बदल देगा। स्वास्थ्य व कृषि से लेकर सौंदर्य प्रसाधन और सामग्री तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए यह पार्क सौगात है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह बातें बायोटेक पार्क के उद्घाटन समारोह में ऑनलाइन मोड से संबोधन में कहीं। 
उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में एक और बायोटेक पार्क निर्माणाधीन है। दोनों पार्कों के लिए 84.66 करोड़ जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बायोटेक पार्क से प्रदेश में नई बायोटेक क्षमताओं और नवाचार का विस्तार होगा।
यह किसानों की आय को बढ़ाने में मदद करेगा। उपराज्यपाल ने कहा कि डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रगति के साथ, बायोटेक पार्क स्टार्टअप, युवा उद्यमियों और एसएमई को ऐसे उपकरण प्रदान करेगा जो उत्पादन को सस्ता, प्रबंधनीय और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बना सकते हैं।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *