ad
best news portal development company in india

MP panchayat chunav: आयोग के निर्देश छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी मतदान दल में नहीं होंगे शामिल

SHARE:

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी मतदान दल में शामिल नहीं होंगे।
 
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कलेक्टरों को मतदान दल के गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान का गठन और तैनाती सॉफ्टवेयर के माध्यम से तय होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार मतदान अधिकारी और एक पीठासीन नियुक्त होंगे। विकासखंड स्तर पर मतदान दल में अधिक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ताकि किसी मतदान केंद्र पर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी को तुरंत पहुंचाया जा सके।
पंचायत चुनाव को 4 लाख कर्मचारी संपन्न कराएंगे। आयोग ने छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को मतदान दल में शामिल नहीं करने को कहा है। आयोग ने जरूरत पड़ने पर बैंक, एलआईसी समेत केंद्रीय कर्मचारियों की सेवाएं लेने को कहा है। साथ ही तीन साल से अधिक सेवा वाले संविदा कर्मचारियों को भी मदतान दल में शामिल करने की बात कही है। हालांकि उनको पीठासीन या मतदान अधिकारी के पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *