best news portal development company in india

ब्राइट पब्लिक स्कूल की अक्षरा गुप्ता हाई स्कूल परीक्षा में कुक्षी शहर प्रथम स्थान प्राप्त किया

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

            प्रति वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली नगर की प्रतिष्ठित संस्था ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी के सभी विद्यार्थियों ने  कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा  उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया ।  

           कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में संस्था की छात्रा  अक्षरा आशीष गुप्ता  ने 93.20 % अंक प्राप्त कर कुक्षी एवं संस्था में प्रथम स्थान , रिद्धि देवेन्द्र मुकाती  92%अंक प्राप्त कर द्वित्तीय स्थान , अक्सा सिद्धिक कुरैशी   87.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान  प्राप्त कर स्कूल का गौरव  बढ़ाया । साथ ही आनन्द कुमार भोलानाथ अहीर ने 82.40% , तनजीम अनवर खान ने 82% एवं रीया उम्मेद सिंह राठौर ने 80% अंक प्राप्त कर  श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। संस्था का परिणाम शत प्रतिशत रहा ।

          इसी प्रकार 12 वीं बोर्ड परीक्षा में संस्था की छात्रा पीहू प्रकाश अग्रवाल ने 77.60% अंक प्राप्त पर संस्था में प्रथम स्थान, अम्बिका भूपेंद्र गुप्ता ने 77.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, प्रणव मनीष अरोड़ा ने 70.40% प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं मनस्वी निलेश पाटीदार ने 70.20% अंक प्राप्त कर   परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की एवं संस्था का परिणाम शत प्रतिशत रहा।              

        सभी विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए स्कूल संचालक डॉ. निर्मल पाटीदार, कमलेश परसाई ,श्रीमती पुष्पा पाटीदार, श्रीमती मीनाक्षी परसाई एवं संस्था के प्राचार्य तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *