ad
best news portal development company in india

जल गंगा संवर्धन अभियान जिले में भू-जल स्तर बढ़ाने के प्रयास जारी

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

        बुरहानपुर कलेक्टर  हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से ग्रामीण और नगरीय निकायों में जल संरचनाओं की सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल एकत्रित हो सकें, भू-जल स्तर में वृद्धि हो सको और उसका प्रयोग हम भविष्य में भी कर सकें।

        इसी उद्देश्य से जिले की जनपद पंचायत बुरहानपुर की ग्राम पंचायत तारापाटी में खेत तालाब निर्माण का कार्य किया जा रहा है। तालाब निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा और आस-पास का भू-जल स्तर भी बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि, वर्षा ऋतु में पानी को सहेजने, पुराने जल स्त्रोतों को संवारने, नयी जल संरचनाओं का निर्माण करने और नागरिकों को जल का महत्व बताने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *