ad
best news portal development company in india

दसाई पंचायत उपचुनाव: 4 दिसंबर को मतदान के चलते रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश।

SHARE:

जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार, धार  

धार। ग्राम पंचायत दसाई में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में निवासरत शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं शासकीय निगमों के अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की सुविधा देने के उद्देश्य से अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य अवकाश के साथ परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कलेक्टर ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *