ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने बालिकाओं व महिला की सुरक्षा तथा लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूकता हेतु चलाया जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लैंगिक हिंसा के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 25 नवंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026 तक 16 दिवसीय प्रदेशव्यापी सामुदायिक सहभागिता अभियान संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिले के समस्त थानों क्षेत्रों में पुलिस द्वारा समुदाय एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा हिंसा एवं भेदभाव के विरुद्ध समाज की सामूहिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में आज दिनांक 26.11.2026 को थाना चैनपुर क्षेत्र के ग्राम चिरिया में डीएसपी अजाक खरगोन वर्षा सोलंकी एवं थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गणपत कनेल के द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों से संवाद कर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई । इस दौरान डीएसपी वर्षा सोलंकी ने बताया कि बाल विवाह न केवल बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को प्रभावित करता है, बल्कि उनके भविष्य एवं जीवन में उपलब्ध अवसरों को भी सीमित कर देता है । उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहते हुए इस सामाजिक कुप्रथा को रोकने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता को आवश्यक बताया । कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया है ।

इस अभियान के अंतर्गत थाना बरूड़ पुलिस द्वारा ग्राम कोठा खुर्द में भी जागरूकता चौपाल आयोजित की गई । चौपाल के दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों, उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाइश दी गई । साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इस कुप्रथा को समाप्त करने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता को आवश्यक बताया गया ।

आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाकर शपथ भी दिलाई गई एवं साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव, मानव तस्करी एवं भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषयों पर भी जागरूक किया गया । साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग 7827170170 शामिल हैं ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई