ad
best news portal development company in india

ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, सुबह से जारी है मकान तोड़ने की कार्यवाही…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित खस्ताहाल हो चुके 600 जनता क्वार्टर को तोड़ने की कार्रवाई आज सुबह जिला प्रशासन ने शुरू कर दी। हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनता क्वार्टर को जमींदोज किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर 4 एसडीएम, 10 तहसीलदार, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने जनता क्वार्टर की ओर जाने वाले सभी रास्तों और गलियों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। पूरे इलाके में पुलिस का पहरा है और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि भोपाल नगर निगम ने वर्ष 2016 में जनता क्वार्टर को जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद कई बार यहां रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के नोटिस भी जारी किए गए थे। हालांकि, रहवासियों के भारी विरोध के चलते पूर्व में प्रशासन को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा था।

अंततः 23 नवंबर 2023 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज जनता क्वार्टर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में हलचल का माहौल है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई