ad
best news portal development company in india

तेज गति, ट्रिपल सवारी एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर कुक्षी पुलिस की सख्ती

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 10 मोटरसाइकिलें पकड़ीं, वैधानिक कार्रवाई जारी

अभियान का विवरण
पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार एवं एसडीओपी कुक्षी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.11.2026 की शाम से पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी बैठाने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने एवं बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाली कुल 10 मोटरसाइकिलें पकड़ी गईं। उक्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी की अपील एवं चेतावनी –्
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी विशेष टीम गठित कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से अपील
कुक्षी पुलिस की आमजन से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, ट्रिपल सवारी न बैठाएं, वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें तथा अपने वाहन पर नियमानुसार नंबर प्लेट अवश्य लगाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना कुक्षी के उप निरीक्षक अश्विन चौहान, सहायक उप निरीक्षक पुरन सिंह ठकराल, प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद, 445 निलेश, 866 खेमचंद, 831 नितिन, आरक्षक 891 शहादर, 997 विपिन एवं यातायात के आरक्षक 665 भुवान की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई