धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी, दिनांक 05 नवंबर 2026
पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुक्षी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 05.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड के पीछे, कुक्षी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: सुरेश पिता खेल सिंह भावार
- उम्र: 40 वर्ष
- निवासी: ग्राम सिलकुआ
जप्तशुदा सामग्री:
आरोपी के कब्जे से सट्टा लिखने में प्रयुक्त डायरी, पेन एवं अन्य सामग्री तथा कुल ₹1,990/- नगद (एक हजार नौ सौ नब्बे रुपये) जप्त किए गए।
वैधानिक कार्रवाई:
आरोपी सुरेश के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। विवेचना के दौरान प्राप्त होने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना कुक्षी पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





