चोरी गई होंडा लीवो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-46-ZF-3130 बरामद
₹55,000/- कीमत की मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी न्यायालय में पेश
घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर, एसडीओपी ओ-पी अहीर के मार्गदर्शन में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 29.10.2026 को फरियादी विजय पिता प्रताप पटेल, निवासी ग्राम अवल्दा, बसाहट, थाना कोतवाली बड़वानी ने थाना कुक्षी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी होंडा लीवो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-46-ZF-3130, जिसकी अनुमानित कीमत ₹55,000/- है, कुक्षी मंडी कपास परिसर में टिन शेड के नीचे खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 504/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी –
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कुक्षी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही कमलेश पिता चतर सिंह बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा, थाना कुक्षी को दिनांक 03.11.2026 को डोंगरगांव फाटा, तलवारी रोड से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई होंडा लीवो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-46-ZF-3130 विधिवत जप्त की गई।
न्यायालयीन कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 04.11.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
जप्त मशरुका
मोटरसाइकिल होंडा लीवो
वाहन क्रमांक MP-46-ZF-3130
अनुमानित कीमत ₹55,000/-
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना कुक्षी के निम्नलिखित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
- एएसआई चंचल चौहान
- प्रधान आरक्षक 213 सतीश जरिया
- प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद
- आरक्षक 891 शाहदार
- आरक्षक 997 विपिन
थाना कुक्षी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए मशरुके की बरामदगी हेतु कार्रवाई निरंतर जारी है।





