ad
best news portal development company in india

खातेगांव टीआई स्व. दिलीप पुरी को कुक्षी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, मोमबत्तियां जलाकर रखा मौन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी निरीक्षक स्व. दिलीप पुरी की अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान हुई दुखद मृत्यु से संपूर्ण पुलिस महकमे एवं आम नागरिकों में शोक की लहर व्याप्त है। कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले दिवंगत पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु नगर कुक्षी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के साथ पुलिस थाना कुक्षी का स्टाफ एवं नगर सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप पुरी के कर्तव्यनिष्ठ एवं साहसपूर्ण जीवन को नमन किया तथा कुछ समय मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर पुलिस थाना स्टाफ एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने स्व. दिलीप पुरी के कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस एवं निष्ठा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस एवं निष्ठा की उनकी मिसाल सदैव पुलिस विभाग एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

पुलिस थाना कुक्षी
जिला धार (मध्यप्रदेश)

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई