वार्ड 40 में छह स्थानों पर हाईमास्ट लाइट की सौगात, दूधिया रोशनी से जगमगाया इलाका
शेख़ नसीम। भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 40 में पार्षद मसर्रत बाबू मस्तान ने वार्डवासियों को छह अलग-अलग स्थानों पर हाईमास्ट लाइट की सौगात दी है। वर्षों से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे वार्ड के कई इलाकों में अब दूधिया रोशनी से उजाला फैल गया है। हाईमास्ट लाइट लगने से क्षेत्र में छाया अंधेरा पूरी तरह दूर हो गया है।
वार्ड के बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज, इंद्रा कॉलोनी, फातिमा बी की मस्जिद और थाना ऐशबाग चौराहे सहित छह अलग-अलग स्थानों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई हैं। इससे रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधाओं में भी सुधार होगा।
हाईमास्ट लाइट लगने से खुश रहवासियों ने वार्ड की पार्षद मसर्रत बाबू मस्तान का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की है।





