ad
best news portal development company in india

NDPS एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

SHARE:

बिलाल खत्री
झाबुआ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं एसडीओपी थांदला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तारा मंडलोई के नेतृत्व में थांदला पुलिस ने राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 2.11.2026 को चांदपुर, जिला अलीराजपुर में दबिश देकर NDPS एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी
1,दशरथ पिता प्रेमसिंह नायक (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम ढाबा, जिला नीमच। अपराध क्रमांक 504/2019, धारा 8/15 NDPS एक्ट में करीब 7 वर्षों से फरार था। 2. राहुल पिता अशोक राठौड़ (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम सुखेड़ा, जिला रतलाम। अपराध क्रमांक 224/2022, धारा 8/27 NDPS एक्ट में वर्ष 2022 से फरार था।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तारा मंडलोई, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र नायक, योगेश मोयल एवं आरक्षक दिलीप, भेरू तथा वीरेंद्र कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। झाबुआ पुलिस की नशे के कारोबार एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई