ad
best news portal development company in india

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना में पॉलीटेक्निक सेंधवा के रेयान खान को मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सेंधवा के विद्यार्थी रेयान खान को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रतिभागियों में से लॉटरी के माध्यम से प्रदेश के विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के कुल 102 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाना निर्धारित था।

इसी क्रम में बड़वानी जिले से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सेंधवा के विद्यार्थी रेयान खान का चयन हुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने रेयान खान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सेंधवा के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारीजरूरी कैबिनेट मंत्री चौहान स्वाभिमान पर्व के तहत क्विज प्रतियोगिता के विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी की राशि के चेक और चाबी भेंट की