बिलाल खत्री
बड़वानी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर बड़वानी जिले में मुख्य कार्यक्रम शहीद भीमा नायक कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमें आयुष विभाग द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया स्टाल में सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम आयुर्वेद ऐड ऑनथेरेपी के तहत निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरित की गई और विभागीय स्टाल पर लोकसभा सासद गजेंद्र पटेल ने स्वर्ण प्राशन की दवाई बच्चों को पिलाई एवं दवाई के लाभ की जानकारी दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंग पटेल एवं कलेक्टर द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयुष स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी ली स्वर्णप्राशन से कुल लाभान्वित बच्चों की संख्या 157 एवं 2 सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को द्राक्षा अवलेह, रास्ना सप्तक क्वाथ एवं पंच तिक्त घृत प्रदाय किया गया






