ad
best news portal development company in india

शिवकुंज योगा ग्रुप ने दीपावली आगमन बेला में बस्तियों में किया वस्त्र वितरण

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी आनंद कण कण और क्षण,क्षण में समाहित होता है जरूरत केवल उसे जानने की है जब हम उसे जान लेते हैं तो वह हमारे मानने का आधार बन जाता है। शिवकुंज योगा ग्रुप पर्यावरण संरक्षण ,शारीरिक योग एवं स्वच्छता ही जीवन जैसे कार्यों को करने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में भी सहभागी बन रहा है। शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा आशादीप आनंद क्लब की सहभागिता से दीपावली आगमन के पूर्व बस्तियों में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सभी सदस्य महिला पुरुष एवं बच्चों के लिए अलग-अलग वस्त्र लेकर आए जिनका वितरण कुंडिया बसावट ,डेरा ,आशाग्राम कुष्ठ बस्ती ,फिल्टर प्लांट एरिया इत्यादि स्थानों पर वस्त्रों का वितरण किया गया।

ग्रुप के लव कुमरावत, दीपक अग्रवाल दलजीत सिंह बुद्ध राजा ने बताया आशा ग्राम ट्रस्ट में सामाजिक गतिविधियों में भी ग्रुप का सहयोग होता है। आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया त्योहारों के आनंद को सभी दूर पहुचाने के लिए यह पहल की गई है। यह एक सराहनीय प्रयास है।इस दौरान योगा ग्रुप के पवन कुमरावत संदीप मुकाती , अंशुल महाजन , अंकित राठौड, सचिन दुबे मनीराम नायडू आदि उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारीजरूरी कैबिनेट मंत्री चौहान स्वाभिमान पर्व के तहत क्विज प्रतियोगिता के विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी की राशि के चेक और चाबी भेंट की