ad
best news portal development company in india

झाबुआ पुलिस ने एक माह में 165 गुमशुदा दस्तयाब 165 परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

SHARE:

झाबुआ पुलिस आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

बिलाल खत्री
झाबुआ पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग में अक्टूबर माह में चलाए गए विशेष अभियान को मिली बड़ी सफलता।

अक्टूबर 2026 में कुल 165 गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल दस्तयाबी कर परिजनों से मिलवाया गया। 165 गुमशुदाओं में 88, महिलाएं एवं 12, पुरुष सकुशल दस्तयाब। महिलाओं, युवतियों, पुरुषों एवं बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को दी गई प्राथमिकता। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों तक पहुंचीं पुलिस टीमें। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की मदद से वर्ष 2019 से लंबित पुराने मामलों में भी मिली सफलता। जिले के सभी 09 थानों की टीमों के समन्वित प्रयासों से अभियान हुआ सफल।

झाबुआ किसी व्यक्ति का गुम हो जाना उसके परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक स्थिति होती है। ऐसे समय में गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित वापस लाना पुलिस की एक महत्वपूर्ण मानवीय जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग में झाबुआ पुलिस द्वारा अक्टूबर 2026 में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लापता महिलाओं, युवतियों, पुरुषों एवं बुजुर्गों सहित कुल 165 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया गया।** इस प्रकार एक माह में 165 परिवारों को उनके अपनों से मिलाने में झाबुआ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

महिलाओं एवं युवतियों की तलाश पर विशेष ध्यान

अभियान के दौरान गुमशुदा महिलाओं एवं युवतियों की तलाश को विशेष प्राथमिकता दी गई। पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए लगातार तलाश की गई। संभावित स्थानों पर दबिश, परिजनों से समन्वय तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर गुमशुदा व्यक्तियों की खोज की गई।

अंतरराज्यीय स्तर तक पहुंचीं पुलिस टीमें, वर्षों पुराने मामलों का भी निराकरण

गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों तक पहुंचीं। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से कई प्रकरणों में सफलता प्राप्त हुई। अभियान के दौरान वर्ष 2019 से लंबित कई पुराने गुमशुदगी के मामलों का भी निराकरण किया गया।

165 परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से लंबे समय से अपने परिजनों से बिछड़े अनेक व्यक्तियों को सकुशल खोजकर परिवारों से मिलवाया गया। अपनों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरों पर खुशी एवं संतोष देखने को मिला। यह अभियान पुलिस की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना का उदाहरण है।

सभी 09 थानों की टीमों का सराहनीय योगदान

इस विशेष अभियान को सफल बनाने में थाना झाबुआ, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, राणापुर, काकनवानी, कालीदेवी, रायपुरिया एवं कल्याणपुरा की पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय, तत्परता एवं समर्पण के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने अभियान में सराहनीय कार्य करने वाली समस्त पुलिस टीमों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है। भविष्य में भी गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं दस्तयाबी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारीजरूरी कैबिनेट मंत्री चौहान स्वाभिमान पर्व के तहत क्विज प्रतियोगिता के विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी की राशि के चेक और चाबी भेंट की