ad
best news portal development company in india

आलीराजपुर पुलिस की अवैध पटाखों एवं कार्बाइड गन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईआलीराजपुर एवं जोबट अनुभाग में अवैध पटाखों एवं कार्बाइड गन के निर्माता-विक्रेताओं के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान

SHARE:

जोबट से शाहरुख खत्री

आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के निर्देशन में जिले में अवैध पटाखों, कार्बाइड गन, कार्बाइड लैम्प एवं अन्य विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को आलीराजपुर एवं जोबट अनुभाग में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

1-थाना कोतवाली आलीराजपुर की कार्रवाई-अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली आलीराजपुर श्री सोनू सिटोले द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध कार्बाइड गन के निर्माण एवं विक्रय के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शाबीर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन, निवासी वीटी मार्ग, आलीराजपुर एवं इमरान पिता अहमद हुसैन, निवासी माली मोहल्ला, वीटी मार्ग, आलीराजपुर के कब्जे से कुल 104 कार्बाइड गन बरामद की गईं। इनमें 29 नग सिल्वर कलर की तथा 75 नग लोहे के सरिये से निर्मित कार्बाइड गन शामिल हैं। कार्बाइड गन के निर्माण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस मांगे जाने पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। माननीय जिला दण्डाधिकारी, आलीराजपुर के आदेश क्रमांक का.व्य./2026/2325, दिनांक 23.10.2026 का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 511/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जोबट अनुभाग में अवैध पटाखों के विरुद्ध कार्रवाई-आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए एसडीओपी जोबट श्री आशुतोष पटेल के निर्देशन में जोबट अनुभाग के संबंधित थानों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना उदयगढ़ एवं थाना जोबट में कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर ₹1,22,368 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए।

1-थाना उदयगढ़-आरोपी रवीन्द्र पिता संतोष राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी उदयगढ़ की किराना दुकान के गोदाम से बिना वैध लाइसेंस रखे गए ₹49,300 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 125, 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


2-थाना जोबट — आरोपी मुर्तजा पिता अब्दुल्ला सैफी वोहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी गांधी चौक, जोबट की किराना दुकान से बिना वैध लाइसेंस रखे गए ₹50,168 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 125, 288 बीएनएस एवं धारा 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
3-थाना जोबट — आरोपी महेश पिता रणछोड़ नागर, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम देगांव की सरिया दुकान से बिना वैध लाइसेंस रखे गए ₹22,900 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5, 9(ख)(1)(क) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आलीराजपुर पुलिस की आमजन से अपील- आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आलीराजपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं। पटाखों के उपयोग एवं क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।


• पटाखे केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें तथा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय न करें।
• पटाखों का उपयोग खुले एवं सुरक्षित स्थान पर करें। घरों, दुकानों, वाहनों, पेट्रोल पंपों तथा ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखे न फोड़ें।
• पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी रखें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें। आवश्यकतानुसार पानी एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें।
• पटाखों को हाथ में पकड़कर न जलाएं और न ही जलते हुए पटाखों के पास जाकर उन्हें दोबारा जलाने का प्रयास करें।


• प्रतिबंधित अथवा बिना वैध अनुमति वाले कार्बाइड गन एवं अन्य विस्फोटक उपकरणों का निर्माण, भंडारण, विक्रय या उपयोग न करें।
• पटाखों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण में निर्धारित लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण या विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
आलीराजपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए जिलेभर में निगरानी एवं चेकिंग जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आलीराजपुर पुलिस की अपील है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदारी से त्योहार मनाएं और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
आलीराजपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई