धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
अपराध क्रमांक 760/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज
घटना विवरण
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में आरक्षक धीरेंद्र चौहान की आत्महत्या से संबंधित प्रकरण में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 21.10.2026 को थाना मनावर में पदस्थ आरक्षक धीरेंद्र चौहान ने थाना परिसर स्थित शासकीय क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रकरण की मर्ग जांच के दौरान मृतक के पास से प्राप्त सुसाइड नोट एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु कार्रवाई की गई।
जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर कविता पिता धनसिंह ठाकुर, निवासी जामनिया खुर्द, रेवाराम बारिया, निवासी छतरी तथा विशाल सोलंकी, निवासी छतरी, थाना धरमपुरी के विरुद्ध थाना मनावर में अपराध क्रमांक 760/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.10.2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपीगण
- कविता पिता धनसिंह ठाकुर, जाति भिलाला, उम्र 29 वर्ष, निवासी जामनिया खुर्द।
- रेवाराम बारिया पिता नवलसिंह, जाति भील, उम्र 31 वर्ष, निवासी छतरी, थाना धरमपुरी। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी विशाल सोलंकी, निवासी छतरी, थाना धरमपुरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक प्रशांत पाल, उप निरीक्षक रानी राठौर, आरक्षक 899 जितेन्द्र कुशवाह, आरक्षक 750 भूपेंद्र ठाकुर, आरक्षक 751 गिरधारी एवं आरक्षक 408 रामेश्वर मोरे का सराहनीय योगदान रहा।
धार पुलिस द्वारा प्रकरण में निष्पक्ष विवेचना एवं शेष आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वैधानिक कार्रवाई जारी है।





