धार जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार
आरोपी के पास से 9 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी मिला, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।
धार। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धार पुलिस ने मोतीबाग चौक के पास एक पान की गुमटी से 455 ग्राम गांजा जब्त कर 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 हजार रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोतीबाग चौक के पास स्थित पान की दुकान पर कार्रवाई करते हुए तुषार पिता पांडुरंग, उम्र 22 वर्ष, निवासी चिटनिस चौक, धार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 455 ग्राम गांजा, 9 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 659/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त गांजे के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम सिंह हटिला, सहायक उपनिरीक्षक दीपचंद चंदेल तथा आरक्षक शुभम, सचिन और राममूर्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धार पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।





