खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
सनावद पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई पिकअप एवं घटना में प्रयुक्त कार, कुल मशरुका 24 लाख रुपये का किया जप्त,
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई पिकअप कीमत लगभग 10 लाख रुपये की जप्त,
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 14 लाख रुपये की को भी किया जप्त,
आरोपियों पर पूर्व से दर्ज है चोरी, एक्सीडेंट, सट्टा एक्ट, लड़ाई झगड़ा मारपीट जैसे अपराध।
खरगोन ।वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना सनावद की पुलिस टीम ने पिकअप चोरी की घटना का पर्दाफाश कर 03 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पिकअप एवं घटना में प्रयुक्त कार कुल मशरुका कीमत लगभग 24 लाख रुपये को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।
दिनांक 12.10.2026 को सनावद फरियादी ललित निवासी गृह निर्माण कॉलोनी, ने थाना सनावद पर सूचना दी कि, उनके भाई की पिकअप लोडिंग बोलेरो वाहन क्रमांक MP41GA2531 जो रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान के सामने गली में खड़ी की थी । फरियादी जब दिनांक 12.10.2026 को सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा वाहन मौके से गायब मिला । आसपास तलाश करने पर भी वाहन का पता नहीं चला । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सनावद में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के खुलासे व चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर लगाया गया ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पर फरियादी दुकान एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया एवं संदेहियों को चिह्नित किया गया । सीसीटीव्ही फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों की तलाश पतारसी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त चोरी की घटना में राउ के रहने वाले अभिषेक उर्फ कान्हा व विनोद ठाकुर एवं पत्ती बाजार महु के रहने वाले रिजवान उर्फ रज्जू का हाथ हो सकता है ।
प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभिषेक उर्फ कान्हा, विनोद ठाकुर एवं रिजवान उर्फ रज्जू को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने पिकअप चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया एवं चोरी किए पिकअप वाहन क्रमांक MP41GA2531 को छुपा कर रखने की जानकारी पुलिस को दी । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा
चोरी किए पिकअप वाहन MP41GA2531 कीमत लगभग 10,00,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 14,00,000/- लाख रुपये कुल जप्त मशरुका 24,00,000/ को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है ।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने पिकअप का लॉक खराब होने के कारण उसे चोरी करने के लिए चिह्नित किया एवं उसे चोरी कर ले गए थे ।
पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के लॉक को हमेशा दुरुस्त रखें तथा वाहन खड़ा करते समय चाबी निकालना सुनिश्चित करें । साथ ही, बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी मोटर साइकिल की खरीद-बिक्री अथवा लेन-देन न करें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके ।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम
- अभिषेक उर्फ कान्हा पिता मनोहर चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ओम साँईनाथ कालोनी राउ थाना राउ जिला इन्दौर
- विनोद पिता अनोखी लाल ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी ओम साँईनाथ कालोनी राउ थाना राउ जिला इन्दौर
- रिजवान उर्फ रज्जू पिता कमरुद्दीन खान उम्र 45 वर्ष निवासी सातरास्ता ,पत्ती बाजार महु थाना महू जिला इन्दौर
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र पंवार, उपनिरीक्षक करण सिंह डावर, सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर. राजेश जयसवाल, प्रआर. विनोद गोड़, प्रआर. राजेन्द्र चौहान, आर. राजीव गुर्जर, आर. श्रीकृष्ण बिरला, आर. सरदार निगम व थाना सनावद के अन्य पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल से आर.अभिलाष डोंगरे एवं मगन अलावा का विशेष योगदान रहा ।





