जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़
धुलेट-अमोदिया रोड पर पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।
राजगढ़। धार जिले में अवैध गतिविधियों
पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹42,200 नकद, 52 ताश के पत्ते और एक स्टील का डिब्बा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर एवं सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी राजगढ़ समीर पाटीदार के नेतृत्व कि गई।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 13 अक्टूबर राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धुलेट-अमोदिया रोड के पास एक पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और जुआ खेल रहे 9 व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नकदी सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आकाश पिता मोहनलाल काग, जगदीश पिता ऊंकारलाल चौधरी, कमल पिता शामाजी मैड़ा (तीनों निवासी रिंगनोद), शहीद नसरु खान, नंदकिशोर पिता चत्तर भाटिया, इरशाद पिता कल्लू खान (तीनों निवासी राजगढ़), नकुल पिता अशोक बोरीवाल, श्याम पिता कैलाश तलासा (दोनों निवासी दलपुरा) और मनीष पिता प्रकाश मोर्या (निवासी रिंगनोद) शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान शाहरुख पिता हबीब रंगरेज, निवासी लाल दरवाजा, राजगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में थाना राजगढ़ पर अपराध क्रमांक 480/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी समीर पाटीदार, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख, रैमसिंह बर्ड तथा आरक्षक अंकित रघुवंशी, अजीत गुर्जर, सुभाष परमार एवं नरेश मेड़ा की सराहनीय भूमिका रही।





