ad
best news portal development company in india

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कलेक्टर जन सुनवाई में 90 डिग्री ब्रिज खोलने के लिए दिया आवेदन…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल। राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज बंद होने से स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को कई मिनट लग रहे हैं। वहीं, लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही आम नागरिकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

इस समस्या को लेकर आज कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्र के रहवासी कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। यहां मनोज शुक्ला ने एडीएम सुमित पांडे को शिकायत आवेदन सौंपकर अंडरब्रिज बंद होने से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया।

मनोज शुक्ला ने बताया कि अंडरब्रिज बंद होने के कारण लोगों को संकरे और जर्जर वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। इन रास्तों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल बसों और एंबुलेंस के जाम में फंसने से बच्चों के अभिभावकों सहित आम नागरिकों की चिंता बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि अंडरब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

90 डिग्री ब्रिज खोलने की मांग, धरने की चेतावनी

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने ऐशबाग क्षेत्र में स्थित 90 डिग्री ब्रिज से बैरिकेडिंग हटाकर यातायात शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 90 डिग्री ब्रिज को यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो वह ऐशबाग क्षेत्र के निवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे।

जनसुनवाई में मनोज शुक्ला के साथ मोहम्मद आमिर, काजी आसिफ उद्दीन, फहीम नेता, अनस उर रहमान, अमजद लाला, शानू खान सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई