जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़
राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि फरियादी राहुल पिता कैलाश गाड़े ने थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 477/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर रिंगनोद के पास स्कूल मैदान में घेराबंदी की। यहां मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अजय पिता धीरप अलावा (21), निवासी छड़ावद, ग्राम पंचायत काकड़वा, थाना टांडा को पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने राजगढ़ की इंदिरा कॉलोनी से पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटरा, सैनिक जगदीश कच्छावा, रिंगनोद चौकी प्रभारी आर.सी. डामोर और चौकी स्टाफ की भूमिका रही।





