ad
best news portal development company in india

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 विकासखंडों के 200 खिलाड़ी हुए शामिल।

SHARE:


जिला संवाददाता :दिलीप पाटीदार सरदारपुर

सरदारपुर। खेल परिसर सरदारपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 11 विकासखंडों के लगभग 200 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विकासखंड योग प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर सरदारपुर के प्रभारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु रघुवंशी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ सहित ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक एवं भाला फेंक जैसी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में श्री संजय कुमार दीक्षित (पीटीआई), निसार खान, शैलेंद्र पाल (पीटीआई), नरेंद्र दांगी (पीटीआई), अश्विनी दीक्षित (व्यायाम अनुदेशक), प्रकाश मुजाल्दा एवं अजय परमार सहित हरि सोलंकी ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित, आईटीआई कन्या राजगढ़ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नरेंद्र दांगी, पीटीआई सरदारपुर ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई