ad
best news portal development company in india

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़

किसानों को पर्याप्त बिजली देने और जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत की उठाई मांग।

राजगढ़। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित एवं बार-बार बिजली कटौती के विरोध में विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस कमेटी ने राजगढ़ स्थित विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम ज्ञापन सौंपकर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।


ज्ञापन में बताया गया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। कटौती का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं होने और पूर्व सूचना नहीं दिए जाने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय किसानों के लिए रबी फसल की तैयारी एवं सिंचाई की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में पर्याप्त और नियमित बिजली नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानी हो रही है तथा फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों, दुकानदारों, विद्यार्थियों और विद्युत पर निर्भर छोटे व्यवसायों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था, सिंचाई तथा आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने ज्ञापन के माध्यम से अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा कटौती की स्थिति में उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देने की मांग की। इसके साथ ही खराब एवं जर्जर विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की तत्काल मरम्मत, आवश्यकतानुसार विद्युत क्षमता में वृद्धि तथा बार-बार होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग भी उठाई गई।


ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र लोहार ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, जिला महामंत्री चेतन जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष महेश डामोर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र लोहार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई