ad
best news portal development company in india

पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने सुरक्षा के दृष्टिगत किया गणेश प्रतिमा विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण,

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना क्षेत्र खरगोन, मैंनगांव, मंडलेश्वर एवं महेश्वर में संतोषी माता डैम, कुंदा नदी, नर्मदा नदी, तालाबो पर कुण्डों में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिए दिशा-निर्देश,
विसर्जन कुण्डों एवं तालाबों पर गोताखोरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

खरगोन। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा द्वारा जिले में बनाए गए गणेश प्रतिमा विसर्जन कुण्डों एवं अन्य प्रमुख विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थलों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, विसर्जन कुण्डों एवं तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा नागरिकों से भी अपील की जाए कि नागरिक निर्धारित एवं सुरक्षित विसर्जन स्थलों पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें और प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *