ad
best news portal development company in india

सपनों के भारत को साकार करने का संकल्पचित्रों में उकेरा और विचारों में प्रकट किया

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी -सेवा से संकल्प अभियान अन्तर्गत विकसित भारत की संकल्पना को सपनो में संजोकर जहां एक और नौनिहाल विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से उकेरा वहीं विचारों के माध्यम से भाषण भी अभिव्यक्त किया । मेरे सपनों का भारत को लक्ष्य में रखकर कुक्षी विकासखण्ड के आली , ढोल्या, खंडलाई ,
लौंगसरी, डेहरी व कुक्षी इन 6 संकुलों के 18 विद्यार्थियों को चित्रकला में संकुल स्तर से और 3 विद्यार्थियों को भाषण में विकासखण्ड स्तर से चयनित कर धार में जिला स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त हुआ है । इन संस्थाओं में कक्षा 6 से 12 तक के निजी विद्यालयों के 6 तथा शासकीय विद्यालयों के 15 विद्यार्थियों को विजन 2047 के इस महाअभियान में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ है ।
विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धार जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र धाड़ीवाल ने पुरस्कार वितरण समारोह में बाल प्रतिभाओं के राष्ट्र के प्रति उत्साह से भरे विचारों और उमंग से भरे रंगों की भूरी- भूरी प्रशंसा की । आपने कहा कि आज की नई पीढ़ी के विचारों में जो जोश और जज्बा है उसको देखते हुए हमें 2047 तक विकसित होने की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी भारत उससे पहले ही विकसित राष्ट्र बन चुका होगा । इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धार जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी शेरूभाई ने कहा कि राष्ट्र के लिए जब विचारों में प्रखरता और कल्पना में आकार दिखाई देता है तो सपनों का संकल्प भी साकार हो उठता है । कार्यक्रम में नगर परिषद के एल्डरमेन रविन्द्र जैन रूपम , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय पाटीदार व युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य हर्षित मुकाती ने भी प्रभावी विचारों से उपस्थितजनों को प्रेरित किया । संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी ने रूपरेखा पर प्रकाश डाला । बी एल गेहलोत , शिवराम पाटीदार , पूनमसिंह जामोद , नीतू गुप्ता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । निर्णायक मण्डल में जगदीशचंद्र गुप्ता , अनिल पाण्डेय तथा सोहन बृजवासी थे । संचालन मनोज साधु ने किया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *