ad
best news portal development company in india

लेडगांव में 20 सितंबर को जुटेंगे कलमकार, पत्रकार मिलन समारोह में होगा संवाद।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार लेड़गांव ( सरदारपुर )

प्रेस क्लब लेडगांव का आयोजन; विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद।

लेडगांव। खबरों की दुनिया से जुड़े कलमकारों का संगम अब लेडगांव में होने जा रहा है। प्रेस क्लब लेडगांव के तत्वावधान में 20 सितंबर 2026, रविवार को पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से पाटीदार धर्मशाला, लेडगांव में होगा।
समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों के साथ आसपास के पत्रकार साथी भी शामिल होंगे। लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय साथियों के बीच यह आयोजन आपसी मुलाकात, संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर बनेगा। कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर रहेगा।
विधायक से लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों तक की रहेगी मौजूदगी
पत्रकार मिलन समारोह में सरदारपुर विधायक प्रताप जी ग्रेवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में एसडीएम सरदारपुर अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष धार पंडित छोटू जी शास्त्री, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष धार कपिल जी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजेन्द्र जी पुरोहित, थाना प्रभारी अमझेरा राजू जी मकवाना, चौकी प्रभारी दसाई दिनेश सिंह जी यादव एवं ग्राम पंचायत लेडगांव सरपंच अंतर सिंह जी फूलवारे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के भी समारोह में शामिल होने की जानकारी दी गई है।
खबरों से आगे… रिश्तों का भी बनेगा सेतु
पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है। समाज के मुद्दों को सामने लाने और जनहित की आवाज को मजबूती देने वाले पत्रकारों के बीच आपसी संवाद भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस मिलन समारोह में पत्रकार साथी एक-दूसरे से रूबरू होंगे और पत्रकारिता से जुड़े अनुभवों एवं विचारों को साझा करेंगे।
प्रेस क्लब लेडगांव ने क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि पत्रकार साथियों की सक्रिय सहभागिता से आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी और आपसी समन्वय को और मजबूती मिलेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *