तहसील कार्यकारिणी का किया गठन गेंदालाल मुकाती धुलसर बने अध्यक्ष
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी -भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय गैर-राजनीतिक एवं राष्ट्रवादी संगठन है, जो किसानों के हित संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करता है।
किसानों की वर्तमान ज्वलंत समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को अनुविभागीय कार्यालय कुक्षी पहुंचकर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा कर ज्ञापन दिवस मनाया गया।। कुक्षी तहसील में भी भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं कलेक्टर महोदय के नाम सौंपे गए ज्ञापन को लेकर भारतीय किसान संघ के गजेन्द्र पाटीदार ने बताया गया CCI के द्वारा 10 हजार रु समर्थन मूल्य पर कपास खरिदी सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है इस अवसर पर किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नवीन तहसील कार्यकारिणी का गठन भी हुआ, श्री गेंदालाल मुकाती धुलसर अध्यक्ष बनाए गए हैं





