ad
best news portal development company in india

दुग्ध सहकारी सदस्यों को स्वच्छ दूध उत्पादन का प्रशिक्षण। दुग्ध व्यवसाय से होने वाले लाभ और पशु किसान क्रेडिट कार्ड की भी दी जानकारी।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार फूलगांवडी ( सरदारपुर )

सरदारपुर। जिला सहकारी संघ धार एवं इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एनपीडीडी योजना के अंतर्गत दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को राजगढ़ स्थित फूलगांवड़ी दुग्ध केंद्र संयंत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों को स्वच्छ दूध उत्पादन, दुग्ध सहकारी समिति में दूध देने के महत्व तथा दुग्ध व्यवसाय से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य के.एल. राठौर ने दुग्ध सहकारी आंदोलन में हो रहे बदलाव एवं प्रगति की जानकारी देते हुए सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही पशु किसान क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता एवं इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।


इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक एन.के. पगारे ने स्वच्छ दूध उत्पादन के महत्व एवं दुग्ध सहकारी संस्थाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। वर्तमान क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन वास्केल ने दुग्ध संघ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शुभेन्द्र सिंह पवार ने किया। प्रशिक्षण के समापन पर उपस्थित सदस्यों को दुग्ध सहकारिता संबंधी निर्देशिका वितरित की गई। आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के लक्ष्मीनारायण चावड़ा ने किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *