धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
सट्टा अंक लिखते आरोपी राजेंद्र ठाकुर को पुलिस ने मौके से पकड़ा।
सट्टा खाईवाल राहुल धोबी मौके से फरार, तलाश जारी।
आरोपी के कब्जे से ₹4,940 नगद, 03 एंड्राइड मोबाइल फोन, लीड पेन एवं सट्टा अंक लिखी पर्चियां बरामद।
पुलिस कार्यवाही
दिनांक 12.09.2026 को थाना प्रभारी मनावर को तिलक मार्ग, मनावर पर अवैध रूप से सट्टा अंक लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बृजेश मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा उप निरीक्षक रानी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा तिलक मार्ग मनावर स्थित स्थान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर, जाति राजपूत, निवासी मनावर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ₹4,940 नगद, 03 एंड्राइड मोबाइल फोन, लीड पेन एवं सट्टा अंक लिखी पर्चियां बरामद की गईं।
कार्रवाई के दौरान आरोपी राहुल पिता परमानन्द धोबी, निवासी तिलक मार्ग मनावर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मकान मालिक/स्थान उपलब्ध कराने वाले के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई
जिस मकान में अवैध रूप से सट्टा अंक लिखने का कार्य किया जा रहा था, उसके संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर मकान मालिक/स्थान उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संगठित अपराध के कानून के तहत भी होगी कार्रवाई
पुलिस द्वारा आरोपियों के आपसी संबंधों एवं सट्टा गतिविधियों के संचालन के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में यदि सट्टा गतिविधि संगठित रूप से संचालित किया जाना पाया जाता है, तो सट्टा अंक लिखने के प्रकरण के साथ-साथ लागू प्रावधानों के अंतर्गत संगठित गिरोह संबंधी धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उनि. रानी राठौर, उनि. शरद बर्डे, सउनि. राजेश गहलोत, प्रधान आरक्षक रंजीत मुवेल, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत, आरक्षक राहुल सोलंकी, आरक्षक जगदीश सुलिया एवं आरक्षक रामेश्वर जमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मनावर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।





