धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मनावर राजेश यादव द्वारा फरियादी अरशद के गोदाम से टायर चोरी एवं आईसर से 97 लीटर डीजल चोरी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
मामले का विवरण –
दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अरशद पिता सल्लू खान निवासी सिंघाना रोड मनावर ने थाना मनावर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.08.2026 की दरमियानी रात को उसके घर में बने गोदाम का ताला तोड़कर एमआरएफ कंपनी का टायर एवं आईसर वाहन के डीजल टैंक का ताला तोड़कर 97 लीटर डीजल आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी निवासी मनावर का चोरी कर ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 632/2026, धारा 331(4),305(a ),305(b) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी पिता जाकिर खान उम्र 20 साल निवासी सिंघाना रोड मनावर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से MRF कंपनी का टायर एवं आईसर वाहन से चोरी गया डीजल बरामद कर लिया गया। आरोपी कासिम थाना मनावर का शातिर निगरानी बदमाश होकर पूर्व में भी चोरी नकब्जनी एवं गोवंश वध प्रतिशत अधिनियम से संबंधित अपराध पंजीबद है।
उल्लेखनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उनि प्रशांत पाल, प्र आर ललित कुमरावत, आर रामेश्वर का विशेष योगदान रहा।





