धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना
मनावर-धामनोद मार्ग पर तेज रफ्तार बस एवं ट्राला के बीच ओवरटेक करने के दौरान आपसी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के पश्चात बस में सवार यात्रियों में से 06 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आईं।
सूचना प्राप्त होने पर तत्काल इवेंट लिया गया एवं FRV मनावर को मौके पर रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्राथमिकता के आधार पर गंभीर रूप से घायल 06 महिलाओं का चयन कर उन्हें सावधानीपूर्वक बस से निकालकर FRV में बैठाया गया।
मौके पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण डायल-112 FRV द्वारा सभी 06 गंभीर घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। उपचार उपरांत सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं तथा सभी का उपचार जारी है।
घायल महिलाएं
सुमन
जयाराम – इंदौर
जयश्री – इंदौर
भूरी – सुरमा डेयरी, उम्र 24 वर्ष
अनीता पति राजेन्द्र, उम्र 26 वर्ष
अंजन वेदा
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में SI मंडल परमार एवं पायलट दीपक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डायल-112 टीम द्वारा समय पर मौके पर पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर गंभीर घायलों को सुरक्षित निकालकर, 108 उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में FRV के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।





