ad
best news portal development company in india

कातरखेड़ा में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, लूटी गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की मोटरसाइकिल जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना


दिनांक 10.09.2025 को फरियादी कैलाश बामनिया, निवासी ग्राम कातरखेड़ा ने थाना डही पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम जलवट अनाज लेने जा रहा था। इसी दौरान सुनसान स्थान पर अज्ञात दो बदमाशों ने उसे अचानक रोककर डराते-धमकाते हुए उसका मोबाइल एवं मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।
फरियादी कैलाश की रिपोर्ट पर थाना डही में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा अज्ञात बदमाशों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के नेतृत्व एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना डही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.09.2026 को संदेही/आरोपी सोहन पिता कमरू भाबर, जाति भील, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोदी, थाना टाण्डा, जिला धार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोहन भील से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने साथी नानका भील निवासी बड़कच के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया।


आरोपी सोहन भील की निशादेही पर घटना में लूटी गई होण्डा साईन मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹70,000/- तथा आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल जप्त की गई।


गिरफ्तार आरोपी
सोहन पिता कमरू भाबर, जाति भील, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोदी, थाना टाण्डा, जिला धार।
फरार सह-आरोपी
नानका भील, निवासी बड़कच।
फरार आरोपी की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जप्त मशरुका
घटना में लूटी गई होण्डा साईन मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत ₹70,000/-
घटना में प्रयुक्त हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल


सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में सउनि थानसिंह जमरा, प्रआर राकेश डावर, प्रआर चन्दरसिंह चौगड़, आरक्षक संजय, आरक्षक संदीप एवं आरक्षक भूपेन्द्रसिंह चौहान का विशेष योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *