धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार। पुलिस विभाग में पदोन्नति के अवसर को गरिमापूर्ण बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धार में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए श्री राहुल चौहान (थाना नौगांव), श्रीमती हिना जोशी (थाना सेक्टर-01) एवं श्री राजेश चौहान (थाना पीथमपुर-बगदून) की पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
समारोह में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा (भा.पु.से.) ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में विस्तार और नेतृत्व क्षमता के नए दायित्व का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा करेंगे तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर, एसडीओपी बदनावर श्री अरविंद तोमर, रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, सूबेदार श्री रविन्द्र कुशवाह सहित पदोन्नत अधिकारी, उनके परिवारजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।





