ad
best news portal development company in india

अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए

धार, 8 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री संजीवन केशव पाण्डेय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही संभव है, उनमें त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही ऐसे प्रकरण जिनमें अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित विभागों से समन्वय कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करने तथा निराकरण की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

इस साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, दिव्यांग को तीन पहिये सायकिल प्रदाय करने, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने, भूमि का सीमांकन करने, भू-अर्जन अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलवाने, बीमारी हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, डूब प्रभावितों को मुआवजा राशि दिलाने, भूमि पर आने-जाने का रास्ता खुलवाने, बैंक खाते से बिना अनुमति से राशि निकालने, रबर मोहर बनाने का भुगतान नहीं करने, पेंशन चालू करने, जमा राशि का भुगतान करवाने, क्रमोन्नति वेतनमालन का लाभ दिलवाने, स्मार्ट मीटर लगाने से विद्युत बिल अधिक आने,वृद्धा पेंशन दिलवाने, निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, मजदूरी की राशि का भुगतान करने, अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदाय करने सहित अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरणों, पेंशन का लाभ दिलवाने, विभिन्न समस्याओं तथा मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त समस्त आवेदनों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी आवेदक को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस जनसुनवाई कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर मेद्या पंवार, आशा परमार एवं अंकिता प्रजापत ने भी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके न्यायोचित व वैधानिक समाधान के संबंध में संबंधित मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन धार द्वारा आमजन की समस्याओं के पारदर्शी, त्वरित और सुलभ समाधान के लिए ई-गवर्नेंस जैसी आधुनिक प्रणालियों के उपयोग के साथ इस प्रकार की प्रभावी पहल निरंतर रूप से जारी है। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई